इस राज्य में सर्दी की जगह गर्मी शुरू, चिलचिलाती धूप से लोग हो रहे परेशान

Must Read

Summer starts instead of winter in Odisha

भुवनेश्वर। ओडिशा में मानसून की विदाई के बीच भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। राज्य के कुछ जगहों पर पारा 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। गर्मी और उमस से लोग परेशान है। चिलचिलाती धूप का असर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि ओडिशा में सर्दी आमतौर पर अक्टूबर के महीने में शुरू होती है, लेकिन इस साल अभी तक इसका कोई लक्षण देखने को नहीं मिला है।

अक्टूबर का आधा महीना भी लगभग बीतने वाला है, लेकिन ठंड शुरू होने की जगह गर्मी झेलने को मिल रही है। यहां तक कि राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This