बस्तर: वेगन आर कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा था 67 किलो गांजा, महिला समेत दो गिरफ्तार

Must Read

बस्तर जिले के नगरनार पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 67.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 6.80 लाख रुपये आंकी गई है।

➡️ गांजा तस्करी में इस्तेमाल वेगन आर कार (DL-1RTC 2-6218) को जब्त किया गया।
➡️ गांजा कार की सीट के नीचे और दरवाजों में छिपाकर रखा गया था।
➡️ ओडिशा से दिल्ली-नोएडा ले जाया जा रहा था गांजा।
➡️ पुलिस ने फॉरेस्ट नाके पर नाकाबंदी कर दबोचा तस्करों को।

📌 गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ राहुल सुटवाल (32), निवासी गुड़गांव, हरियाणा
2️⃣ अर्जीना बीबी (45), निवासी मालदा, पश्चिम बंगाल

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This