पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो अंतर्राज्यीय तस्करों से 33 किलो ग्राम गांजा बरामद

Must Read

33 kg ganja recovered from two interstate smugglers

बसना। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 स्थित बसना के सरायपाली बायपास में अंतर्राज्यीय तस्करों से 33 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। दो बोरियों में जब्त गांजा की कीमत 16.50 लाख रुपए बताई गई है। विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने व सीमावर्ती ओड़िशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर रोक लगाने पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बसना के सरायपाली बायपास के पास दो व्यक्ति दो सफेद प्लास्टिक बोरी को लेकर खड़े थे। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर दो बोरियों में गांजा रखना बताया। उनका नाम, पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश बाटी पिता वाना बाटी 35 वर्ष, निवासी गुलबाई टेकरा, थाना नौरंगपुरा, जिला गांधी नगर गुजरात और जीतू बाटी पिता कांजी भाई बाटी 19 वर्ष, ग्राम थाना जशोदा नगर, जिला गांधी नगर गुजरात बताया।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This