छत्तीसगढ़ में दो कलेक्टर और तीन एसपी हटाए गए…

Must Read

छत्तीसगढ़ में दो कलेक्टर और तीन एसपी हटाए गए…

रायपुर – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आचार संहिता के ऐलान होने के तीन दिन बाद प्रशासनिक अधिकारियों में भी फेर बदल की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार दो जिले के कलेक्टर और तीन जिले के पुलिस अधीक्षक को हटाने की कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता को लेकर नया अपडेट, क्या IAS, IPS अधिकारियों का हो सकता है ट्रांसफर?

हटाए गए कलेक्टर में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का नाम शामिल है, वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्गा एसपी शलभ सिंह, कोरबा एसपी यू उदय किरण और राजनंदगांव एसपी अभिषेक मीणा शामिल है।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशनल एसपी को भी हटाया है जिसमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल है। चुनाव आयोग ने इन सभी अधिकारियों को तत्काल आदेश का पालन करते हुए कनिष्ठ अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सौंपने निर्देशित किया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This