BJP की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान, बताया शेष 5 सीटों पर कब प्रत्याशियों के नाम होंगे घोषित

Must Read

Big statement of former Chief Minister Dr. Raman Singh after the release of BJP’s second list

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही पांचों प्रदेशों में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगते ही भाजपा ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने आचार संहिता लगते ही छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

वहीं, भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि, 90 में से 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 85 प्रत्याशियों में से 40-42 युवाओं को मौका मिला है। जारी हुई सूची में 14 महिलाओं को मौका दिया है और सभी वर्गों को व्यापाक प्रतिनिधि देने का कार्य किया गया। बाकी पांच सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, बची हुई पांच सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This