CG NEWS : पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ हत्या का आरोपी

Must Read

बलरामपुर।’ जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी से हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में वाड्रफनगर पुलिस चौकी में रखा हुआ था। सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच वह शौच के लिए निकला और फरार हो गया। उसे पुलिस ने बुधवार की रात दो बजे ग्राम कोटराही में घर में सो रहे युवक के सिर पर कई बार वार कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी के फरार होने से हड़कंप मच गया है। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटराही निवासी युवक संजय खैरबार (22) ने पड़ोसी व्यवसायी ओमप्रकाश कुशवाहा (25) की बुधवार देर रात घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने डंडे से ओमप्रकाश कुशवाहा के सिर पर कई बार वार किया था, जिससे ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। अंबिकापुर ले जाते समय गुरूवार तड़के ओमप्रकाश कुशवाहा की मौत हो गई थी।

    Latest News

    Chhattisgarh Rajya Sabha 2026 : छत्तीसगढ़ राज्यसभा 2026 कांग्रेस से फूलो देवी तो भाजपा से लक्ष्मी वर्मा, आज नामांकन का आखिरी दिन

    Chhattisgarh Rajya Sabha 2026 , रायपुर — छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की...

    More Articles Like This