IAS का भाई हत्या के मामले में था फरार, 5 साल बाद किया सरेंडर
रायपुर में 5 साल पहले कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर की खौफनाक हत्या हो गई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी वरुण कौशल फरार चल रहा था, वरुण कौशल ने 5 साल बाद खुद ही सरेंडर कर दिया है। मामला हसौद थाने में दर्ज है। बता दें, आरोपी वरुण कौशल, महिला IAS किरण कौशल का भाई है।
जानकारी के अनुसार, नया रायपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में आरोपी वरुण कौशल ने 5 साल फरार रहने के बाद अब सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने 10 मार्च 2018 को सुपरवाइजर तुहीन मलिक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम आरोपी ने अपने साथी समीर के साथ मिलकर दिया था।