171 किलो वजनी दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, 21 हलवाई और 20 फीट लंबी बेलन से हुआ तैयार…

Must Read

171 किलो वजनी दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, 21 हलवाई और 20 फीट लंबी बेलन से हुआ तैयार…

विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा करने वाले राजस्थान भीलवाड़ा शहर में 171 किलो वजनी रोटी बनाई है। रविवार को राजस्थानी जन मंच के जिला अध्यक्ष कैलाश सोनी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर हरी सेवा उदासीन आश्रम में विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाई गई। इस रोटी को बनाने में 2000 ईटों पर मिट्टी का लेप लगाकर 1000 किलो कोयला और 21 हलवाई की टीम द्वारा तैयार की गई।

दो सगी मासूम बहनों की घर पर मिली सिर कटी लाश, 10 मिनट में खूनी खेल…

इस दौरान मशीन से आटा लगाने के बाद आटे को गूथा गया फिर इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर परात में रखकर तौला गया जिसकी कुल वजन 207 किलो था। 21 हलवाइयों द्वारा विशालकाय 20 फीट स्टील के डंडे से रोटी को बेला गया। इस रोटी को ऊपर से पकाने के लिए ऊपर भी तावा लगाया गया। घी डालने से रोटी की अच्छे से सेकाई हुई और 171 किलो की रोटी बनकर तैयार हुई।

कोर्ट में पदस्थ महिला क्लर्क की स्कूटी कोर्ट परिसर से हुई चोरी, एफआईआर दर्ज

प्राप्त जानकारी अनुसार इसके पहले जामनगर (गुजरात) के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने का रिकॉर्ड है। इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए यह नई रोटी बनाई गई है।

इस्राइल हमास युद्ध, 10 नेपाली छात्रों की हुई मौत, 27 भारतीयों को लेकर मुख्यमंत्री ने दी बड़ी जानकारी…

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This