छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, जाने अगले 5 दिन प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?

Must Read

Countdown to departure of monsoon begins in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। तापमान से नमी लगभग गायब हो गई हैं सरगुजा संभाग को छोड़ दें तो शेष स्थानों पर बारिश की कोई उम्मीद नहीं हैं। प्रदेश में मानसून की विदाई 15 अक्टूबर तक संभावित हैं।

मौसम विज्ञानी संजय बैरागी ने मानसून की विदाई को लेकर कहा कि 5 दिन के बाद मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल होंगी फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि दो से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी जरूर होगी और रात का तापमान घटने लगेगा।

आपको बता दें कि बारिश नहीं होने की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा हैं। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान तिल्दा में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर और दुर्ग में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Latest News

गले लगाया, हाथ पकड़कर पूछा हालचाल फिर दोनों ने… अपने आवास पर जो बाइडेन ने PM मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत, बोले- ‘जब...

पीएम नरेन्द्र मोदी  क्वाड शिखर सम्मेलन  में भाग लेने शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका  पहुंचे। क्वाड शिखर...

More Articles Like This