हवाई यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विमान सेवा ट्रायल शुरू

Must Read

हवाई यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विमान सेवा ट्रायल शुरू

बिलासपुर में ट्रायल ठीक हुआ और विमान कंपनी को यात्री मिलने का भरोसा हुआ तो बिलासा एयरपोर्ट से जल्द बिलासपुर से दिल्ली के बीच विमान सेवा प्रारंभ हो सकती है। इस सम्बंध में बिलासपुर से दिल्ली सीधी विमान सेवा का ट्रायल मंगलवार से शुरू हो गया है जो आठ अक्टूबर तक चलना है।

सीधी फ्लाइट बिलासपुर से दिल्ली की सफर दो घंटे पांच मिनट की है। प्रयागराज या जबलपुर होते हुए जाने वाली फ्लाइट मे तकरीबन साढ़े तीन घंटे लगते हैं। एलायंस एयर कम्पनी ने दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा के लिए ट्रायल शुरू किया है।

मालूम हो कि अंचलवासियों द्वारा बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे महानगरों के लिए सीधी विमान सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही है। वर्तमान में बिलासपुर से जबलपुर- प्रयागराज होते हुए सिर्फ एक फ्लाइट चल रही है। इसी बीच इंदौर और भोपाल के लिए विमान सेवा शुरू की गई थी। यात्रियों की कम संख्या का हवाला देते हुए इसे बंद कर दिया गया। जो आजतलक बन्द है।

दिल्ली से प्रतिदिन फ्लाइट दोपहर 12 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंच लैंड कर रही है। आधा घंटे रुकने के बाद दिल्ली के लिए वापस उड़ान भर रही है। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक ने बताया कि पांच अक्टूबर को बिलासपुर से दिल्ली का किराया 7200 रुपये था, इस दिन पांच सीटें खालीं थीं। छह अक्टूबर को किराया 6400 रुपये और चार सीट खाली थी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This