केंद्रीय मंत्री के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान…

Must Read

केंद्रीय मंत्री के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान…

रायपुर – छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस की सियासी युद्ध जारी है। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा और कांग्रेस के सिर्फ नेतृत्व के नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच कल रायपुर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा खेल कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय प्रवास था जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार रूपी सरकार कहा था जिसमें कोयल से लेकर उनके अधिकारियों के पास से कैश जप्त होने की भी बात कही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस समय की मांग की थी और अगर इस्तीफा नहीं दिया तो इस बार उनको जनता खुद बाहर कर देगी।

कोरबा नगर निगम कमिश्नर की SECL अधिकारियों को दो टूक…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए चुनौती दिया है कि अगर हिम्मत है तो अडानी के खिलाफ बोलकर दिखाएं। यह भी बताएं कि मोदी ने कब बटन दबाया और किसानों के खाते में पैसे कब चले गए, क्योंकि पीएम यहां फिर झूठ बोलकर गए कि धान खरीदी करते हैं।

कोरबा जिले के 12 एएसआई का दूसरे जिले में हुआ ट्रांसफर…

यह तो हमारी सरकार है जो हर तीसरे महीने बटन दबाती है और धान का पैसा किसानों के खाते में चला जाता है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार अदानी को लूट – लूट कर दे रही है।हमने अदानी को छत्तीसगढ़ में रोक दिया। हाल में खदान बंद हुई बैलाडीला की 13 नंबर खदान निरस्त करवा दी। एलिफेंट कॉरिडोर पर भी भाजपा और केंद्र सरकार की नजर है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This