CG Election 2023: BJP की दूसरी सूची की सुगबुगाहट हुई तेज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अचानक हुए दिल्‍ली रवाना

Must Read

CG Election 2023: BJP State President Arun Sao suddenly left for Delhi

रायपुर। भाजपा की दूसरी सूची की सुगबुगाहट के बीच सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अचानक आज दिल्‍ली रवाना हो गए। खबरों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेताओं के बुलावे पर प्रदेश अध्‍यक्ष साव दिल्‍ली रवाना हुए। साव के साथ भाजपा प्रदेश संगठन के कुछ और नेताओं को भी दिल्‍ली बुलाया गया है। खबरों के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव की उम्‍मीदवारों को लेकर एक बैठक करने जा रहा है।

इधर, अरुण साव को अचानक दिल्‍ली बुलाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि संगठन में धरसींवा, आरंग सहित कई अन्‍य विधानसभा सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव सहित प्रदेश के संगठन के नेताओं के साथ इसे लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया भी शामिल हो सकते हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This