CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इस तरह से मानसून की विदाई संभव

Must Read

CG Weather Update: Weather patterns changed in Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल गया है और 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में अब वर्षा की गतिविधि भी घटेगी। हालांकि गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

बीते कुछ दिनों से बारिश कम होने से अब तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। एक जून से लेकर 30 सितंबर तक प्रदेश में 1036 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। रायपुर जिले में भी 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This