Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, दिनांक 5 October 2023 दिन गुरूवार

Must Read

Aaj Ka Rashifal: Today’s horoscope, date 5 October 2023, Thursday

​मेष राशि वालों को वाणी संयमित रखना होगा
आज मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं आप अपने कारोबार व्यवसाय में कुछ बदलाव ला सकते हैं, जिससे आपको सहयोगी सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। लेकिन आपको साहस और धैर्य से स्थिति से संभालना होगा इससे आप भविष्य में लाभ पा सकेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज वाद विवाद से बचना चाहिए और अधिकारियों की बातों पर गौर भी करना चाहिए। आज शाम का समय आप अपने व्यवसाय की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। गृहस्थी में सुख शांति के लिए वाणी संयमित रखें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पक्षियों को चुग्गा दें, गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

​वृषभ राशि के जातक विरोधियों से सतर्क रहें

वृषभ राशि के लिए आज गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहने वाला है। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। शौक सुविधाओं की चाहत बढेगी कुछ अपने लिए और परिवार के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। वैसे आज आपको वाणी में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो निकट संबंधियों से कहासुनी हो सकती है। सेहत के प्रति आपको ध्यान देना है। जीवनसाथी के साथ सुख सहयोग बना रहेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

​मिथुन राशि वालों अपने प्रयास में सफलता मिलेगी

आज गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा और माता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई सूचना मिलेगी, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

आज भाग्य 90%आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त करें।

​कर्क राशि वालों के लिए अचानक खर्च का योग बनेगा

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज आपकी राशि से द्वादश भाव में संचार करते हुए आपको मानसिक रूप से उलझाएंगे। आपके खर्चे भी अचानक होने वाले हैं। वाहन और स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल प्रभावित होगा। नींद भी आज आपको देर से आएगी, मन में उलटे सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे। लव लाइफ में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

​सिंह राशि लिए कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा
आज सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने व्यवसाय में टीम फाइनल करते समय किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य के रूखे व्यवहार के कारण अशांति का माहौल हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव भी रहेगा। कमाई के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आज बनेंगे। अगर आपके बच्चे की शादी की बात चल रही है तो आज बात आगे बढ़ सकती है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कन्या राशि वालों को उन्नति का मौका मिलेगा
कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपकी कोई योजना जो लंबे समय से अटक रही है आज पूरी हो सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। आज समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी। नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक मामलों में उन्नति का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​तुला राशि वालों को सुख की प्राप्ति होगी
आज का दिन तुला राशि के जातकों को सांसारिक सुख प्रदान करने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, जिसके कारण आप अपने किसी लंबित कार्य को पूरा कर पाएंगे। अगर आज आप कोई बिजनस डील फाइनल करें तो अपने भाई से सलाह जरूर लें। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में बिता सकते हैं, महिलाओं को सासु मां से सहयोग और लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

​वृश्चिक राशि वालों के जान पहचान का दायरा बढ़ेगा
वृश्चिक राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी ख्याति फैलेगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा और आपके कुछ नए मित्र भी आज बन सकते हैं। आज आपको अपने प्रियजनों के लिए कुछ पैसों का इंतज़ार करना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को भगवान के दर्शन के लिए किसी तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव हो सकता है, जिससे सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें ।

​धनु राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन संतुलित रहेगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढाव वाला रहेगा। आपको आज अपने सोचे हुए कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो विचार को टाल देना ही फायदेमंद होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका संतुलित रहेगा। आप खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है। नौकरी में आज किसी महिला की मदद से आपको फायदा मिलता दिख रहा है। अधिकारीगण आज आपके पक्ष में नजर आएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को धन और अन्न से मदद करें, केसर का तिलक लगाएं।

​मकर राशि के जातक आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार -चढ़ाव वाला रहेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मानसिक तनाव मिल सकता है। आपके लिए सितार यह भी कह रहे हैं कि अगर आज आप यात्रा का कोई प्लान बना रहे हैं तो इसे टाल दें। अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की पूरी जांच करवा लें नहीं तो अचानक से परेशानी आ सकती है। आज आपको अपने भाई की सेहत को लेकर सजग रहना होगा, क्योंकि उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का अवसर मिलेगा। अगर आप बिजनस में कोई जोखिम लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि उसके लिए दिन अच्छा नहीं है।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको नौकरी कारोबार में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। यदि घर में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज पिता और वरिष्ठजनों के सहयोग से समाप्त हो जाएगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों की आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे उन्हें करियर को लेकर उचित मार्गदर्शन मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

​मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है
मीन राशि के जातकों को आज परिवार में आनंद और खुशी का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आपको को आनंददायक समाचार सुनने को मिलेगा, जो लोग अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं उन्हें भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज आप अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप सहकर्मियों के सहयोग से पूरा कर सकेंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का कम से कम 108 जप करें।

Latest News

Delhi CM Oath ceremony आतिशी बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

आतिश ने दिल्ली की नई CM के रूप में शपथ ले लिया है. LG विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें...

More Articles Like This