बॉलीवुड फिल्म एक्टर को ED का समन, 6 अक्टूबर को ED की टीम करेगी पूछताछ….

Must Read

बॉलीवुड फिल्म एक्टर को ED का समन, 6 अक्टूबर को ED की टीम करेगी पूछताछ….

बॉलीवुड फिल्म एक्टर रणबीर कपूर को ED ने समन जारी किया है। ईडी की टीम 6 अक्टूबर को एक्टर रणबीर कपूर से पूछताछ करेगी। पूरा मामला महादेव ऐप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

गैस सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपए सब्सिडी, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला…

ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। इसके लिए एक आलीशान शादी समारोह का आयोजन किया गया था जिसका वीडियो भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है। उस शादी में कई बॉलीवुड गायको और अभिनेताओं को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था।

50 लाख कर्मचारियों को केंद्र देगी दिवाली गिफ्ट? केंद्रीय कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी सैलरी…

ईडी ने हाल ही में मुंबई कोलकाता के उन हवाला ऑपरेटर के यहां छापा मारा जिन्होंने इस इवेंट के लिए रकम मुंबई की इवेंट फर्म को भेजी थी।इस शादी कार्यक्रम में गायिका नेहा कक्कड़, सुखविंदर सिंह, अभिनेता भारती सिंह और भाग्यश्री को परफॉर्म करने के लिए पेमेंट किया गया था।इसके अलावा बॉलीवुड से जुड़े सिर्फ नाम भी परफॉर्मेंस देने वालों की लिस्ट शामिल है।

कार और ट्रक में भिड़ंत, 8 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, कार बना कबाड़…

बताया जा रहा है कि उस शादी में लगभग 200 करोड़ से भी अधिक रुपयों का भुगतान किया गया था। ईडी ने जांच में पाया कि महादेव बुक ऐप और सट्टेबाजी का यह मामला छत्तीसगढ़ के कुछ राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के सहयोगी से जुड़ा हुआ है। इस सट्टेबाजी ऐप का टर्नओवर करीब 20000 करोड रुपए है।

कांग्रेस की पहली सूची तैयार, प्रदेश अध्यक्ष इस सीट से लड़ेंगे चुनाव….

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This