बादल फटने से आई तबाही,23 सेना के जवान लापता, तलाश जारी…

Must Read

बादल फटने से आई तबाही,23 सेना के जवान  लापता, तलाश जारी…

सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। चारो तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इस अचानक आई बाढ़ से कई इलाकों में पानी भर गया है। राज्य के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है।

गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।

घाटी में कुछ सेना के जवान प्रभावित हुए हैं। 23 सेना जवान के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This