शिक्षा विभाग – हटाए गए शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक….

Must Read

हटाए गए शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक….

रायपुर – शिक्षा विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। डेढ़ माह पहले जिसे बस्तर का संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा का प्रभार सौंपा गया था उसे आखिरकार हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर संजीव श्रीवास्तव को नया संयुक्त संचालक बनाया है।

क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी इन उम्मीदवारों को देगी टिकट? आप भी देखें संभावित सूची..

स्कूल शिक्षा विभाग ने दो अफसर का तबादला आदेश जारी किया है जिसमें बस्तर संभाग के प्रभारी संचालक एच.आर. सोम (उप – संचालक) को हटाकर लोक शिक्षण संचनालय में उपसंचालक बनाया गया है। वहीं समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय में प्रतिनयुक्ति पर पदस्थ संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए बस्तर संभाग का संयुक्त संचालक बनाया गया है।

नदी में बही कार, महिला की बाल-बाल बची जान, कार चालक लापता, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखे Video

प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.आर. सोम के ऊपर जिला शिक्षा अधिकारी रहते गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आया था जिसकी जांच भी चल रही थी, जिसमें करवाई अभी भी बाकी है। इसी बीच दोबारा उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई जिसे लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पद स्थापना के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर भी नाराजगी जाहिर की थी।

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में फेरबदल, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

अब दोबारा विभाग द्वारा डेढ़ माह पहले ही पदस्थ किए गए संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर एच. आर. सोम को हटाए जाने को लेकर कई तरह की बातें होने लगी है।

पिंडदान कर घर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच लोग हुए घायल…

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This