प्रदेश में महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आया बड़ा बयान….

Must Read

प्रदेश में महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आया बड़ा बयान….

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम करते हुए राज्य में न्याय, विश्वास व सुरक्षा के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए पिछले 5 वर्षों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पुलिस ने जनता का भरोसा जीता है और जीरो टॉलरेंस से राज्य में अपराधों पर अंकुश भी लगा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2015 से 2018 की तुलना में 2019 से अब तक महिला अपराधों में 40% की कमी आई है।

राज्य सरकार ने हाल ही में एक घोषणा की है जो महिला सुरक्षा पर ध्यान देते हुए विशेष बनाई गई है, जिसमें महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपितों को शासकीय नौकरी देने पर रोक लगा दी गई है। महिला अपराध पर अंकुश लगी इसके लिए राज्य में चार जिलों में अलग से महिला थाना स्थापित हुए हैं, इसके अलावा 455 पुलिस थानों और चौकिया में महिला सेल का संचालन किया जा रहा है।

सीएम बघेल ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालो को मिला ये तोहफा

अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक नक्सल वारदातों में 52 प्रतिशत की कमी आई है। नक्सल क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या शिक्षा की थी। नक्सलियों द्वारा स्कूलों को निशाना बनाया गया था। नक्सली हिंसा के कारण डेढ़ दशक से बंद पड़े 314 स्कूलों का फिर से संचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही 589 गांव भी नक्सल मुक्त हो चुके हैं और 5.74 लाख से अधिक लोग हिंसा और दहशत से मुक्त हुए हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This