पिता ने किया 3 साल के बेटे का सौदा, बच्चे की मां ने कराई FIR दर्ज…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक पिता ने अपने बेटे का ही सौदा कर लिया। आरोप है कि उसने सिर्फ 65 हजार रुपयों के लिए अपने 3 साल के बेटे को एक महिला के हाथ बेच दिया। यह घटना दो दिन पहले की है जिसे अब पुलिस ने सॉल्व कर लिया है। बच्चा सकुशल अपनी मां के पास पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया कि बच्चे की मां के शिकायत पर FIR दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। खोजबीन के बाद पता चला की आरोपी पिता ने बच्चे को एक महिला के हाथ बेच दिया था। आरोपी का नाम संजय यादव बताया जा रहा है जो कानपुर का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि संजय ने एक महीने पहले एक विधवा महिला से शादी की थी जिसका एक 3 साल का बेटा भी है। आरोपी ने सौतेलापन दिखाया और बेटे को बेच दिया। जिस महिला ने बच्चे को खरीदा था उसका नाम शशिबाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।
तहसीलदार के घर एसीबी की रेड, 2 करोड़ कैश जप्त, कई किलो सोना भी मिला…