चाय को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक की हो गई मौत…

Must Read

चाय को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक की हो गई मौत…

रायपुर – गणेश विसर्जन के दौरान पैर पर गरम चाय गिरने से दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष होने लगा और इस घटना से एक युवक की जान भी चली गई। मृतक का नाम राहुल साहू (21 वर्ष) बताया गया है।

तहसीलदार के घर एसीबी की रेड, 2 करोड़ कैश जप्त, कई किलो सोना भी मिला…

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलगांव थाना अंतर्गत बीती रात शिवनाथ नदी छोटे पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जन सभी बारी बारी से कर रहे थे। इसी बीच ग्रीन चौक गणेश उत्सव समिति के सदस्य चाय पीने गए जिसमें मृतक राहुल साहू अपने दोस्तों के साथ चाय का कप उठा रहा था तभी चाय छलक कर सामने खड़े कैंप वन भिलाई के प्रतिमा विसर्जन के लिए आए युवक के पैर पर गिरी।

डीजे को लेकर युवकों ने आरक्षक की कर दी पिटाई, वर्दी फाड़ा और दांत से काटा…

इसी बात पर आपस में जमकर विवाद हुआ और दोनों समिति के लोग आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई और किसी ने राहुल को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

हमसे बुढ़ापे की लाठी मत छीनो, रामलीला मैदान में लाखों की भीड़…

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This