डॉक्टर ने गर्भवती का आंत और बच्चादानी काटा, अस्पताल हुआ सील, संचालक पहुंचा जेल…

Must Read

डॉक्टर ने गर्भवती का आंत और बच्चादानी काटा, अस्पताल हुआ सील, संचालक पहुंचा जेल…

उत्तरप्रदेश – फिरोजाबाद में गर्भपात के दौरान डॉक्टर द्वारा महिला की आंत और बच्चादानी काटने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित अस्पताल के 6 स्टाफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है, वहीं शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य 6 लोगों की तलाश कर रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, ना बैनर लगाऊंगा ना पोस्टर, जिसे वोट देना होगा वह देगा…

पूरी घटना फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के जारखी गांव का है। यहां रहने वाला प्रबल प्रताप सिंह की पत्नी चांदनी यादव तीन माह की गर्भवती थी। बुधवार दोपहर गर्भपात के लिए मोहम्मदाबाद गांव स्थित गोपीराम अस्पताल लाए थे। अस्पताल के संचालक डॉक्टर रोहित चक ने 1 घंटे के बाद गर्भपात कर उसे घर भेज दिया था।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से गुजरने वाली 5 ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

लेकिन घर जाने के बाद रक्त स्राव लगातार होता रहा और बंद नहीं होने पर महिला की हालत बिगड़ गई थी तब परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने महिला की आंत और बच्चेदानी कटी होने की जानकारी दी।

CGPSC SCAM 2023 – सीजी पीएससी फर्जीवाड़ा मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, होगी कार्यवाई…..

इस बात की जानकारी होते ही परिजनों में काफी आक्रोश हो गया और शनिवार को अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। इस घटना के साथ ही 11 दिन पूर्व भी प्रसूता की बच्चेदानी निकालने के मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचे एसीएमओ डॉक्टर बीडी अग्रवाल व सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर कृति गुप्ता ने अस्पताल के मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर से छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम…

महिला के पति प्रबल प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर रोहित चक, कल्पना, कृष्ण शर्मा, रंजन, डॉक्टर विष्णु व राजीव कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक रोहित चक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है, वहीं पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This