चीनी जहाज हिंद महासागर में, भारत के बाद अमेरिका ने जताई आपत्ति…

Must Read

चीनी जहाज हिंद महासागर में, भारत के बाद अमेरिका ने जताई आपत्ति…

नई दिल्ली – चीन के शक्तिशाली जासूसी जहाज शि यान 6 हिंद महासागर में प्रवेश कर गया है जिसकी अक्टूबर में पूर्वी श्रीलंका के एक बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। इस शि यान 6 जहाज को लेकर भारत और अमेरिका ने चिंता जताई है। वहीं श्रीलंका ने कहा कि उन्होंने जहाज को लंगर डालने की अनुमति नहीं दी।श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा भारत की चिंता हमारे लिए अहम हैं।

पितृपक्ष 2023 – पितृपक्ष पितरों को समर्पित, कब से होगा शुरू, जानें तर्पण विधि, मुहूर्त और तिथि…

चीन का शि यान 6 हिंद महासागर में तीन माह तक शोध के लिए श्रीलंका में रुकेगी। भारत इसे लेकर लंबे समय से चिंता जाता रहा था, जिसके कारण 129 मीटर लंबे इस जहाज का कार्यक्रम कई बार टाला जा चुका था।

वहीं अमेरिकी विदेश विभाग में भी राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री विक्टोरिया न्यूलैंड ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र आमसभा से इतर साबरी के समक्ष यह मुद्दा उठाया। साबरी ने कहा कि निष्पक्ष देश होने के नाते श्रीलंका ने ऐसे मामलों को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया बनाई है। इसके आधार पर ही किसी जहाज को अनुमति दी जाती है।

वर्ष 2019 से लगभग 48 चीनी वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज के हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात किया जा चुका है। अगस्त में बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैक करने में सक्षम चीनी जासूसी जहाज युआन वांग 5 श्रीलंका के हंबनटोटा पहुंचा था। इसे लेकर भी भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This