Big revelation in CAF jawan’s suicide case, girlfriend’s connection revealed
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले मे CAF जवान के खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि CAF जवान अपनी प्रेमिका से परेशान होकर आत्महत्या की थी। जानकारी के अनुसार, प्रेमिका ने जवान की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
मामले में ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रेमिका ने जवान से ब्लैकमेल करके कई रुपए ऐंठ लिए थे। जिससे परेशान होकर जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हल्बा चौकी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
16 सितंबर को सर्विस रायफल से खुद को मारा था गोली
आपको बता दें कि CAF जवान चंद्रशेखर यादव खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। आत्महत्या करने वाला जवान बीजापुर CAF के 15वीं वाहिनी का था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जवान का शव पीएम के लिए भेज दिया।
मौके पर नहीं मिला था कोई सुसाइड नोट
बता दें कि मृतक जवान किस वजह से आत्महत्या की थी। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई थी, न ही मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसके बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हुआ।