BJP releases second list of candidates in Madhya Pradesh, names of 39 candidates included
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 लोगों के नाम शामिल है। जिसमे से 3 केंद्रीय मंत्री और 6 सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। भाजपा केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। कई सांसद, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कद के नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारा गया।
केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023