भाजपा विधायक के कर्मचारी ने कॉल किया फिर लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस…

Must Read

भाजपा विधायक के कर्मचारी ने कॉल किया फिर लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तरप्रदेश – प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है जहां भाजपा विधायक के कर्मचारियों ने भाजपा विधायक के फ्लैट में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने परिचित को फोन किया उसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक सिविल अस्पताल पहुंचे। कर्मचारी ने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार हजरतगंज स्थित विधायक निवास में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट नंबर 804 में रविवार रात मीडिया सेल का काम देखने वाले कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची जहां पर कमरे का दरवाजा बंद पाया जिस तोड़कर अंदर प्रवेश किया जहां पर युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। हालांकि युवक ने खुदकुशी क्यों की है यह अभी पता नहीं चल सका है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को विधायक के फ्लैट पर अकेला था। रात करीब 11:30 बजे से उसने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और खुदकुशी का कारण अज्ञात है।

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, वहीं भाजपा विधायक योगेश शुक्ला सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने यह भी बताया कि श्रेष्ठ ने खुदकुशी करने से पहले किसी एक परिचित या फिर किसी रिश्तेदार को कॉल किया था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जिसको उसने कॉल किया था उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 भेजा गया। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा की युवक का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ था। पुलिस युवक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This