भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस भी ‘भरोसा यात्रा’ निकालने जा रही है,यात्रा की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी

Must Read

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस भी ‘भरोसा यात्रा’ निकालने जा रही है,यात्रा की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी यात्रा के लिए तैयार है। कांग्रेस भी ‘भरोसा यात्रा’ निकालने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से होगी। यह यात्रा सभी विधानसभा में निकाली जाएगी। इसके लिए विधानसभा-वार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस की मैराथन बैठक के बाद इस यात्रा पर फैसला लिया गया है। वहीं यात्रा के दौरान कांग्रेसी सीएम भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। हर विधानसभा से निकलने वाली यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दरअसल, अक्टूबर में आचार संहिता लगने से पहले ही राजनीतिक दलों ने जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक रहे है। अब इसमें कितने वोट में परिवर्तित होते हैं यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगी। एक तरफ भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर खुशी जता रही है तो कांग्रेस अपनी सरकार के कामकाज को लेकर जनता के पास पहुंच रही है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This