ऐसा ग्रह जो पूरा ठोस लोहे का बना हुआ, जानिए और भी रोचक बातें…
ब्रह्मांड को समझने के लिए वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं। इस दौरान वह कई हैरान करने वाली खोज करते हैं। अब उन्होंने एक ऐसे ग्रह को खोजा है जो पूरा ठोस लोहे बना हुआ है। यह ग्रह लगभग धरती के बराबर है, जिसका नाम ग्लीज 367बी (Gliese 367b) है। यह एक अल्ट्राशॉर्ट पीरियड (USP) ग्रह है, जिसका मतलब होता है यह अपने सूरज यानी तारे का सिर्फ 7.7 घंटे में एक चक्कर लगा लेता है।
अभी तक वैज्ञानिकों ने 5 हजार से अधिक एक्सोप्लैनेट की खोज की है। इनमें 200 अल्ट्राशॉर्ट पीरियड ग्रह हैं। ग्लीज 367बी धरती से दोगुना ज्यादा घनत्व वाला ग्रह है। सबसे अनोखी बात यह है कि इस ग्रह के अंदर सिर्फ लोहा ही लोहा भरा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके अंदर शुद्ध लोहा भरा है। इसको तहाय के नाम से भी बुलाया जाता है।
वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) की मदद से खोजा है। इसके बाद इस पर अध्ययन चल रहा है। द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में नया अध्ययन प्रकाशित हुआ है।यूनिवर्सिटी तूरीन की पीएचडी छात्र और इस पर अध्ययन करने वाली वैज्ञानिक एलिजा गोफो ने जानकारी दी कि ग्लीज 367बी के दो भाई ग्रह भी हैं।
यह दोनों भी USP ग्रह हैं, जो उसी तारे का 11.4 और 34 दिन में चक्कर लगाते हैं। TESS की मदद से वैज्ञानिकों ने दो साल पहले इस ग्रह को खोज की थी। इसके तारे का नाम ग्लीज 367 है, जो एक रेड ड्वार्फ है। जिस तरह हमारा सूरज है।