Wednesday, February 11, 2026

बस्तर पुलिस को मिली सफलता, चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read

जगदलपुर, 4 फरवरी 2025: बस्तर पुलिस ने एक चोरी के मामले में सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 44 बंडल A-4 साइज के पेपर बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 83,600 रुपये है।

घटना की जानकारी:
थाना बोधघाट में प्रार्थी धनराज खत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके कुम्हार पारा स्थित गोदाम में लगभग एक माह पहले 120 पेटी A4 साइज के पेपर बंडल रखे थे। जब वे 31 जनवरी 2025 को गोदाम गए तो पाया कि गोदाम का ताला टूटा हुआ था और अंदर स्टॉक मिलाने पर 74 बंडल गायब थे। इस पर अपराध दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज का सहारा लिया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर और CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की गई। आरोपी की पहचान करन दास (22 वर्ष) निवासी सनसिटी अटल आवास, जगदलपुर के रूप में हुई।

    Latest News

    CGPSC Exam : 22 फरवरी को होगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा एग्जाम, 33 जिलों में तैयार हुए सेंटर

    CGPSC Exam , रायपुर — छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए बिसात...

    More Articles Like This