अधिकारियों की अड़यल रवैय्या,नाराज पार्षद बैठेगा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर, पढ़े पूरी खबर..

Must Read

अधिकारियों की अड़यल रवैय्या,नाराज पार्षद बैठेगा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर, पढ़े पूरी खबर..

कोरबा :- नगर निगम कोरबा के जिम्मेदार अधिकारियों की विकास कार्यों में अड़यल रवैय्या बदस्तूर जारी है नगर निगम कोरबा अपने क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में नाकाम है कईं ऐसे वार्ड हैं जहाँ अभी तक तक पक्की सड़क, नाली, बिजली और पीने के लिए साफ़ पानी तक के लिए मशक्कत करना पड़ रहा है!

पार्षद अजय गोंड़ बैठेंगे भूख हड़ताल पर…

नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 32 रिस्दी के भाजपा पार्षद अजय गोंड़ अपने वार्ड के विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए 25 सितम्बर 2023 से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं इसकी जानकारी उनके द्वारा नगर निगम कोरबा और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दे दी गई है!

पार्षद का नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप…

आदिवासी और विपक्षी भाजपा पार्षद अजय गोंड़ ने नगर निगम कोरबा के अधिकारियों पर विकास कार्यों में भेद भाव करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है की मैं एक आदिवासी और भाजपा पार्षद होने से मेरे वार्ड में काम नहीं किया जा रहा है मेरे वार्ड में समस्याओं का अम्बार है मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, नाली और साफ सफाई के भी काम नहीं हो पा रहे हैं मेरे द्वारा नगर निगम कोरबा के आयुक्त, महापौर और जिला कलेक्टर को कई बार लिखित में आवेदन दिया गया लेकिन आज तक केवल काम करने का आश्वासन ही दिया जा रहा है मेरे द्वारा पूर्व में समस्याओं का निराकरण के लिए कोसाबाड़ी जोन कार्यालय का घेराव भी किया गया था जिस पर अधिकारियों के द्वारा जल्द से जल्द सभी कामों को करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है यहाँ तक की मेरे पार्षद निधि मद के कामों को भी करने में नगर निगम कोरबा के अधिकारी करने में आना कानी कर रहे हैं जब तक मेरे वार्ड में स्वीकृत काम शुरू नहीं हो जाता है तब तक मैं भूख हड़ताल से नहीं उठूंगा!

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This