मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में सहायता राशि में 5 लाख की बढ़ोतरी

Must Read

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में सहायता राशि में 5 लाख की बढ़ोतरी

रायपुर- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बता दें, पूर्व में इस योजना के तहत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की राशि दी जाती थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के विगत मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 20 लाख रुपए से बढ़कर 25 लाख रुपए की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा अनुमोदन के बाद सहायता राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया।

Latest News

कवर्धा कांड…एडिशनल कलेक्टर जांच अधिकारी बनाए गए:साहू समाज बोला-IPS पल्लव को बर्खास्त कर FIR दर्ज करो, तीनों परिवारों को 1-1 करोड़ मुआवजा भी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा पर साहू समाज ने तीनों परिवार को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और...

More Articles Like This