Chhattisgarh – नगर पालिका सीएमओ ने किया दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का फर्जी नियमितीकरण? 6 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त….

Must Read

सीएमओ ने किया दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का फर्जी नियमितीकरण? 6 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त….

जांजगीर चांपा – जिले से बड़ी खबर आ रही है, नगर पालिका परिषद अकलतरा में तत्कालीन सीएमओ राजेश गुप्ता द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियम विरुद्ध नियमितीकरण किया गया था जिसकी जांच उपरांत 6 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह आदेश नगर पालिका परिषद अकलतरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन, नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर के पत्र क्रमांक / एफ – 2/ 13/ 2021/ 18, दिनांक 05 /07/ 2023 के परिपालन में प्रेसिडेंट इन काउंसिल नगर पालिका परिषद अकलतरा के प्रस्ताव क्रमांक 01 दिनांक 11/09/2023 में पारित निर्णय अनुसार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता नगर पालिका परिषद अकलतरा के द्वारा 6 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण नियम विरुद्ध करना पाया गया जिन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

नियम विरुद्ध नियमितीकरण पाए जाने वाले कर्मचारियों में नंदकुमार यादव (सहायक राजस्व निरीक्षक), कल्याण दास (सहायक राजस्व निरीक्षक), प्रेमचंद कुर्रे (प्लंबर), राम रतन यादव (पंप ऑपरेटर), श्रीकांत दुबे (पंप ऑपरेटर) और शंकर लाल सेन (इलेक्ट्रीशियन) का नाम शामिल है।

Latest News

*बरिडीह नहर में महिला की लाश मिली, पुलिस जुटी जांच में*

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिडीह के नहर में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिलने से इलाके...

More Articles Like This