रायपुर जिले में छाया कलेक्टर रही श्रीकृति की मौत

Must Read

रायपुर जिले में छाया कलेक्टर रही श्रीकृति की मौत

रायपुर – भाजपा शासनकाल में 12 जनवरी सन् 2018 में रायपुर जिला की एक दिन की छाया कलेक्टर रहीं श्रीकृति दीवान का आज सुबह निधन हो गया। वर्तमान में वे यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि श्रीकृति कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके कारण महज 27 वर्ष की उम्र में उसकी मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि युवाओं में उच्च शिक्षा तथा ऊंचे पदों पर जाने की ललक पैदा करने तत्कालीन भाजपा सरकार ने एक दिन का छाया कलेक्टर बनाने का कार्यक्रम किया था।

चयन प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में चयनित युवा को एक दिन का छाया कलेक्टर बनाया गया था। रायपुर जिला में श्रीकृति दीवान ने 12 जनवरी 2018 को एक दिन के लिए छाया कलेक्टर की कुर्सी सम्हाली थी। तब ओपी चौधरी रायपुर जिला के कलेक्टर थे। ब्राम्हणपारा निवासी प्रदीप दीवान बबला (संकरी वाले) की द्वितीय पुत्री, श्रुति दीवान की बहन व सुदेश तथा भावेश दीवान की भतीजी थी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशानघाट में किया गया।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This