छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बुलडोजर की हुई एंट्री

Must Read

छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बुलडोजर की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बुलडोजर की एंट्री हो गई है। बुलडोजर ने ख्याति उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपराधियों और माफियाओं के सम्राज्य को तोड़ने को लेकर पाई। जिससे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बुलडोजर चर्चा का विषय बन गया। अब छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में भी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें भाजपा नेताओं का ग्रामीण बुलडोजर में चढ़कर स्वागत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं, राजस्थान में भाजपा की ओर से प्रदेश के अलग-अलग चार हिस्सों से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकल जा रही है। यहां भी बुलडोजर से फूलों की बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 में जुटी भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय नेताओं ने ताकत झोंक दी है। प्रदेश के दंतेवाड़ा और जशपुर से निकली दोनों ही परिवर्तन यात्राओं की बड़ी सभाओं में केंद्रीय नेता और दूसरे राज्य से मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद-विधायकों ने छत्तीसगढ़ में डेरा डाल दिया है। परिवर्तन यात्रा के बहाने भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं रूठे नेताओं को भी मनाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती है। ऐसे में उन नेताओं की पूछपरख बढ गई है, जो हाशिए पर चले गए थे या उन्हें संगठन ने घर बैठा दिया था। संगठन से नाराज चल रहे इन नेताओं को मनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता लगे हुए हैं। पुराने पदाधिकारियों व पूर्व विधायकों को फिर से उत्साह से भरा जा रहा है।

Latest News

श्रीमती प्रीति स्वर्णकार बनी राष्ट्रीय स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन से छत्तीसगढ़ राज्य की महिला प्रदेश अध्यक्ष

स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना राष्ट्रीय अधिवेशन "होटल द निकुंज" दिल्ली में आयोजित किया। इस आयोजन में देश के...

More Articles Like This