ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो कर्मचारियों के उड़े चिथड़े, ट्रामा सेंटर में किए गए भर्ती…

Must Read

ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दो कर्मचारियों के उड़े चिथड़े, ट्रामा सेंटर में किए गए भर्ती…

उत्तरप्रदेश में अस्पताल के सामने ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फट गई। इस हादसे में दो कर्मचारी के चीथड़े उड़ गए जिन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

पूरी घटना लखनऊ बालागंज चौराहे के पास का है जहां अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर उतरते समय अपने आप फट गई। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसके चपेट में आ गया है जिनके हाथ पैर के चीथड़े उड़ गए।

बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी का सिर का हिस्सा बुरी तरह से कुचला गया है। पुलिस ने राजगीरों की मदद से दोनों को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि फरीदीपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन प्लांट है जहां जीपीएस अस्पताल में सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ गाड़ी लेकर गए थे। अस्पताल के बाहर डाला खड़ा करने के बाद जैसे ही दोनों सिलेंडर उठाने का प्रयास करते है वैसे ही एक सिलेंडर एक का एक फट गया।

सिलेंडर के धमाके से शोभित और आरिफ दोनों दूर जा गिरे। इस हादसे में दोनों कर्मचारियों के हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटे आई हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और खून से लथपथ दोनों कर्मचारियों को पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया जहां दोनों का उपचार जारी है। डॉक्टर का कहना है कि दोनों की हालत काफी नाजुक है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This