तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, 2 युवक घायल

Must Read

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, 2 युवक घायल

कोरबा- जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराते हुए गड्ढे में गिर गई। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार तेज थी। जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिर गई। कार में दो युवक फंस गए। हादसा होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस की दो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This