गृह मंत्री शाह के जगह केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा

Must Read

गृह मंत्री शाह के जगह केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा

दंतेवाड़ा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा का दंतेवाड़ा दौरा टल गया है। शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दंतेवाड़ा आने की खबर है। भाजपा बस्‍तर के जिला अध्‍यक्ष रूप सिंह मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाएंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। रमन सिंह को अमित शाह के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट से साथ में जाना था।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुभारंभ होगा। केंद्रीय मंत्री के दौरे में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This