बस्तर से सत्ता परिवर्तन का संदेश पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसारित होगा – केदार कश्यप

Must Read

बस्तर से सत्ता परिवर्तन का संदेश पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसारित होगा – केदार कश्यप

* परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा युद्धस्तर की तैयारियों में जुटी, एक-एक कार्यकर्ता को समूची ताकत झोंकने कहा गया

* 12 सितम्बर की शाम जगदलपुर में होगी सभा, डिमरापाल से परिवर्तन यात्रा की अगवानी भाजयुमो मोटर साइकिल रैली से करेगा

भारतीय जनता पार्टी आगामी 12 सितम्बर को आदिशक्ति पीठ दंतेवाड़ा से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुट गयी है। गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा की तमाम तैयारियों की रुपरेखा को अंतिम रूप देने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,किरण देव,भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी, संतोष बाफना,श्रीनिवास राव मद्दी मौजूद थे। परिवर्तन यात्रा में भाजपा के एक-एक सदस्य को एकजुटता के साथ अपनी पूरी ताकत झोंकने कहा गया है।

दंतेवाड़ा से आरंभ होकर परिवर्तन यात्रा उसी दिन शाम को जगदलपुर पहुंचेगी। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा का स्वागत डिमरापाल से भारतीय जनता युवा मोर्चा मोटर साइकिल रैली के साथ अगवानी करते हुये जगदलपुर पहुंचेगा। शाम करीब 6 बजे सीरासार भवन के समक्ष भाजपा की सभा आयोजित होगी। जगदलपुर विधानसभा के लिये किरण देव व संतोष बाफना को प्रभारी बनाया गया है। बैठक में केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ने भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहेगी। शहर की साजसज्जा, मंच सहित समस्त दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदारी से पूर्ण करें। बस्तर से सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश समूचे छत्तीसगढ़ में प्रसारित होगा।

बैठक का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन रजनीश पाणिग्रही ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय,बाबुल नाग, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी, अश्विन सरडे, उमाका़ंत सिंह, मोहन सिंह, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, राकेश तिवारी, बी जयराम, राजपाल कसेर, नरेंद्र पाणिग्रही, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, धनसिंह नायक, महेश कश्यप, राजेश श्रीवास्तव, नीलांबर सेठिया, राधे श्याम पन्द्रे,रुपेश जैन, संतोष त्रिपाठी,रोहित त्रिवेदी,मनोज पटेल, प्रकाश झा, पंकज आचार्य, अमर झा, सुरेश कश्यप, लच्छिन यादव, शेख सिद्दीकी, योगेश शुक्ल, संतोष बाजपेयी,योगेश ठाकुर, गणेश काले, आनंद झा, सूर्यभान सिंह, अभिषेक तिवारी, श्रीष मिश्रा, अनिमेष चौहान, बंटू पाण्डेय आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This