विक्रम लैंडर की हुई दोबारा चांद की सतह पर लैंडिंग, ISRO ने ट्वीट करके दी जानकारी

Must Read

विक्रम लैंडर की हुई दोबारा चांद की सतह पर लैंडिंग, ISRO ने ट्वीट करके दी जानकारी

नई दिल्ली: Chandrayaan-3 अपने टारगेट से ज्यादा बेहतर काम कर रहा है. एक तरफ जहां प्रज्ञान रोवर सो चुका है. वहीं, विक्रम लैंडर चांद की सतह पर छलांग लगा रहा है. इस चीज को लेकर ISRO वैज्ञानिकों ने पहले कोई जानकारी नहीं दी थी. लेकिन अब यह एक्सपेरिमेंट सफल हो चुका है.

विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर छलांग लगाई है. वह 40 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक कूदा. इस दौरान उसने 30 से 40 सेंटीमीटर की दूरी भी तय की. ISRO ने ट्वीट करके कहा है कि विक्रम ने फिर से सॉफ्ट लैंडिंग की है. विक्रम लैंडर अपने मिशन ऑबजेक्टिव से ज्यादा काम किया है. इसने छलांग लगाने के एक्सपेरिमेंट को पूरा किया है.

कमांड देने के बाद विक्रम के इंजन ऑन हुए. इसके बाद वह 40 सेंटीमीटर ऊपर हवा में गया. इसके बाद उसने अपनी पुरानी जगह से 30-40 मीटर दूर नई जगह पर सॉफ्ट लैंडिंग की. यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी वजह से भविष्य में सैंपल रिटर्न यानी चांद की सतह से सैंपल लाने वाला मिशन और ह्यूमन मिशन को सफल बना सकते हैं.

इस समय विक्रम लैंडर के सभी हिस्से और यंत्र सही से काम कर रहे हैं. यह छलांग लगाने से पहले विक्रम लैंडर के रैंप, चास्टे और इल्सा पेलोड्स को बंद कर दिया गया था. दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग के बाद फिर से खोल दिया गया है. इसके पहले चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर को चांद पर ऐसी जगह लाकर स्लीप मोड में डाल दिया गया है, जहां दोबारा सूरज उगने पर उसे सौर ऊर्जा मिलेगी, तो वह वापस से एक्टिव हो जाएगा.

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This