चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग पर दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां ने जाने क्या कहा

Must Read

Know what the world’s space agencies said on the soft landing of Chandrayaan-3 on the surface of the Moon

नयी दिल्ली : 23 अगस्त यह वह तारीख है जिसे भारत ही नहीं पूरी दुनिया याद रखेगी. आज पूरा विश्व भारत पर नजर गड़ाए हुए था. भारत ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत ने सॉफ्ट लैंडिंग कर आज चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग कर विश्व में तिरंगा का मान और बढ़ा दिया. इसी के साथ चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया. इसरो की इस कामयाबी पर पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ है. वहीं, दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां भारत की सफलता पर बधाई दे रही हैं.

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी है. चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इंडिया को बधाई दी. नासा ने आगे लिखा कि इस मिशन पर आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी है.

नासा डीप स्पेस मिशन ने भी भारत को बधाई दी. NASA Deep Space Mission ने ट्वीट किया ” बधाई, चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया. अद्भुत काम इसरो.. गर्व करो भारत.”

वहीं, भारत की इस सफलता पर यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने भी ट्वीट कर भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी. यूरोपीय स्पेस एजेंसी ESA ने ट्वीट किया, ” इसरो और चंद्रयान-3 की टीम को बधाई.” यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने ट्वीट किया, ”इसरो ने अपने Chandrayaan3 लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतार दिया है. हम लैंडर और रोवर की सतह के संचालन में सहयोग करने के लिए तत्पर हैं और इसके बाद इसरो के आगामी आदित्य-एल1 सौर मिशन के लिए भी अपना समर्थन देंगे. ”

यूरोपीय स्पेस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ” अद्वितीय.. इसरो, चंद्रयान -3 और भारत के सभी लोगों को बधाई. नई तकनीक के प्रदर्शन और किसी दूसरे खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग का यह कितना शानदार तरीका है.” उन्होंने आगे लिखा कि शाबश, मैं इससे प्रभावित हूं. हम भी इससे बड़ी सबक सीख रहे हैं. एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक शक्तिशाली साझेदार होता है.

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This