राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31अगस्त से 1 सितंबर तक रहेंगी छत्तीसगढ़ प्रवास पर, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

Must Read

President Draupadi Murmu will be on Chhattisgarh stay from August 31 to September 1

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31अगस्त से 1 सितंबर तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इसके तैयारियों के बारे में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। कलेक्टर ने बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों और मापदंडों के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रपति के रायपुर में आने-जाने के रास्तों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डॉ भूरे ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।

प्रवास के दौरान कई दायित्वों को संभाल रहे अधिकारी-कर्मचारियों को पास जारी करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। डॉ भूरे ने राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि भी सुनिश्चित करने को कहा।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This