नक्सलियों ने भाजपा नेता को घायल अवस्था में फेंका सड़क पर

Must Read

नक्सलियों ने भाजपा नेता को घायल अवस्था में फेंका सड़क पर

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार की रात अपहृत किए गए भाजपा नेता को सोमवार रात को गंभीर रूप से घायल करके सड़क पर फेंक दिया। नक्सलियों ने सलवा जुडूम आंदोलन में मारे गए चिन्नाराम गोटा के पुत्र और भाजपा नेता महेश गोटा को चिकटराज की पहाड़ी से अगवा किया था। सोमवार रात 11:30 बजे महेश को घायल अवस्था में सड़क पर फेंक गए। उन्हें कुटरू के अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सादे कपड़ों में आए दो नक्सलियों ने फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा का अपहरण कर लिया था। आदिवासी परंपरा के अनुसार चिकटराज पहाड़ी पर पूजा अनुष्ठान में सम्मिलित होने कई गांव के लोग पहुंचे थे। महेश भी उपसरपंच पाण्डु गोटा, शिक्षक राजाराम जव्वा, पूर्व उपसरपंच रमेश पोंदी, कार्तिक शाह व लोकेश कुमार बारसे के साथ पूजा में सम्मिलित होने गए थे। उनके साथ गए लोगों के अनुसार, महेश अकेले ही पहाड़ी के ऊपर गए थे। महेश के पिता चिन्नाराम गोटा सलवा जुड़ूम आंदोलन के अग्रणी नेता थे। नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This