कांग्रेस बड़ा झटका,100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने दिलाई सदस्यता

Must Read

कांग्रेस बड़ा झटका,100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने दिलाई सदस्यता

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर जनता को साधने के लिए नेता लगातार चुनावी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नेताओं के पार्टी छोड़ने का दौर भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि सत्ताधारी पार्टी को प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के प्रभाटोला में आज 110 ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। सभी ग्रामीणों को प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी ग्रामीण पहले कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया करते थे, लेकिन लंबे समय से नाराज चल रहे थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This