Dead body of woman found floating in drain, not identified
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की शव मिली है। यह शव 6 से 7 दिन पुरानी बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि शराब भट्टी से कुछ ही दूर आगे आज शाम कुछ बच्चे नहर से हसदेव नदी को जोड़ने वाले नाले में नहा रहे थे तभी उनको पानी में तैरती हुई कुछ चीज दिखाई दी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उन्हें साड़ी में लिपटा एक महिला का शव दिखा। सूचना में मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अज्ञात महिला के पताशाजी में जुट गई है। शव लगभग 6 से 7 दिन पुरानी बताई जा रही है।