चंद्रमा मिशन हुआ फेल,चन्द्रमा पर क्रेश हुआ यान
मास्को: अंतरिक्ष से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस का चंद्रमा मिशन लूना 25 मिशन फेल हो गया है। चंद्रयान 3 के साथ-साथ रूस का लूना 25 मिशन ने भी चांद की सतह पर पहुंचने के लिए उड़ान भरी थी. दोनों ही चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गए थे।
मिशन के फेल होने से वैज्ञानिकों में निराशा छ गई है। यह चन्द्रमा पर आने वाली 25 अगस्त को लैंड करने वाला था लेकिन लैंडिंग से पहले किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण यान चन्द्रमा पर क्रेश हो गया।