कल इन दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों का होगा छत्तीसगढ़ आगमन

Must Read

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Punjab Chief Minister Bhagwant Mann will visit Chhattisgarh

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस, भाजपा और बसपा के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) भी इस बार पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए आप के नेताओं का लगातार छत्‍तीसगढ़ दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं।

आप के छत्‍तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा में बताया कि 19 अगस्त को रायपुर में पार्टी का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो रहे हैं।

हुपेंडी ने बताया कि 19 अगस्त को एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन प्रस्तावित है। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल और मान कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This