स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शैक्षिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती

Must Read

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शैक्षिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती

बालोद जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों में शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक पद स्वीकृत किये गये है। निम्नानुसार विद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भर्ती हेतु छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों / कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है, जिसके अनुसार दिनांक 21.08.2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों के नाम –

प्रधान पाठक
सहायक शिक्षक
शिक्षक
ग्रंथपाल
चौकीदार
व्याख्याता
भृत्य
उप प्राचार्य
प्रयोगशाला सहायक
सहायक शिक्षक विज्ञान
सहायक ग्रेड 2
प्राचार्य
सहायक ग्रेड 3
व्यायाम शिक्षक
कंप्यूटर शिक्षक
लेखापाल
पदों की संख्या – कुल 331 पद

विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला – बालोद (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 14-08-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 21-08-2023
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदक व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक को प्रशिक्षित (बी.एड. / डी.एड./डी.एल.एड./बी.टी.आई.) होना अनिवार्य है।

अंग्रेजी माध्यम के शैक्षिक संवर्ग पद (व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक / सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला सहायक) हेतु (हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा ( 10वीं बोर्ड) से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तक अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन अनिवार्य) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से अध्ययन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। भाषा विषय (हिन्दी / संस्कृत) के शैक्षणिक संवर्ग पद हेतु माध्यम की बाध्यता नहीं रहेगी।

व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, लेखापाल/ सहायक ग्रेड—02, ग्रेड-03, भृत्य एवं चौकीदार पद हेतु अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की बाध्यता नहीं होगी।

प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद में जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 14.08.2023 निर्धारित किया गया था जिसे संशोधन कर आवेदन पत्र आमंत्रण करने की अंतिम तिथि दिनांक 21.08.2023 निर्धारित किया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक / कर्मचारी अंतिम तिथि तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद में आवेदन पत्र जमा कर सकते है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This