2258 सहायक आरक्षकों की चयन सूची जारी

Must Read

2258 सहायक आरक्षकों की चयन सूची जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के पालन में और पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी किए गये समय-सारिणी अनुसार सहायक आरक्षकों से डिस्ट्रिक्ट फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत दिनांक 18 जुलाई 2023 तक सहायक आरक्षकों का सेवा मूल्यांकन किया गया।

सेवा मूल्यांकन में योग्य पाये सहायक आरक्षकों का 24 जुलाई 2023 से 04 अगस्त 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत बस्तर रेेंज के समस्त जिलों में सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद सभी जिलों में सहायक आरक्षकों की चयन सूची जारी की गई है।

बस्तर संभाग के चयनित आरक्षकों की जिलेवार संख्या बस्तर में पुरूष 124, महिला 11, दंतेवाड़ा में पुरूष 177, महिला 29, कांकेर में पुरूष 179, महिला 11, बीजापुर में पुरूष 890, महिला 114, नारायणपुर में पुरूष 180, महिला 119, सुकमा में पुरूष 384, महिला 61, कोंडागांव में पुरूष 74, महिला 05, बस्तर संभाग अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए पुरूष सहायक आरक्षक 2008 एवं महिला सहायक आरक्षक 250 कुल 2258 सहायक आरक्षकों का चयन सूची जारी की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दराज पी. द्वारा बताया गया कि पिछले लगभग 12 वर्ष क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं विकास कार्यों में बेहतर कार्य एवं सराहनीय सेवा करने वाले सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक स्ट्राईकों फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद में चयनित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर संभाग अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सहायक आरक्षक से आरक्षक समकक्ष पद पर उन्नयन के लिए बहुप्रतीक्षित मांग की प्रक्रिया पूरी होने पर सहायक आरक्षक एवं उनके परिजनों में उत्साह की स्थिति निर्मित हुई है और उनके द्वारा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिदेशक के प्रति आभार प्रकट किया गया है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This