पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना चौकी सजी दुल्हन की तरह….

Must Read

पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना चौकी सजी दुल्हन की तरह….

कोरबा – राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जिले भर में बड़े धूमधाम से की जा रही है। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों सहित सभी थाने व चौकी में तिरंगा झंडा फहराने की तैयारियां की जा रही हैं साथ ही कार्यालय को तिरंगा मय साज-सज्जा के साथ उन्हें सुसज्जित भी किया जा रहे हैं।

पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के सभी थाने एवं चौकिया में राष्ट्रीय पर्व मनाने और हर घर तिरंगा का अलग जगाने के पहल पर सभी थाना और चौकी को सजाया जा रहा है। इस बार जिले के पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला चौकी में लगा तिरंगा गुब्बारा और जगमगाती रंग बिरंगी रौशनी की चर्चा खूब हो रही है।

इस चौकी को तिरंगा गुब्बारों और जगमग करती रंग बिरंगी रौशनी बिखेरती लाईट से सराबोर कर दिया गया है जिसकी मनमोहक खूबसूरती लोगों को खूब भा रही है जिसे देख कर लोगों के मन में तिरंगे की मांग बढ़ा रही है।

पूरे देशवासी इस वर्ष 77 वा गणतंत्र दिवस मनाने जा रही है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण पर चल रही है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले भर में राष्ट्रीय पर्व को मनाने की तैयारियां अंतिम छोर पर हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराने और भवनों को सजाने रंग बिरंगी रोशनी वाली जगमग लाइटें भी लगाई गई है। इसी तरह जिले के सभी थाना एवम् चौकियों को भी सजाया गया है जिसमें जिले के पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला चौकी की सजावट लोगों में चर्चा बना हुआ है।

पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला चौकी के भवन को तिरंगा गुब्बारों और रंग बिरंगी झालर लाईट से सजाया गया है। साज सज्जा के बाद पूरा चौकी तिरंगमय हो गया है। यहां से गुजरने वाले हर कोई इसकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं जिसकी हर कोई सराहना भी कर रहे है। स्थानीय लोग भी इस तरह चौकी में सजे तिरंगा गुब्बारे को देख प्रशंसा कर रहे हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This