नियमितीकरण की मांग कर रहे अनियमित और संविदा कर्मचारियों को प्रदेश सरकार जल्द ही दे सकती है बड़ी सौगात

Must Read

नियमितीकरण की मांग कर रहे अनियमित और संविदा कर्मचारियों को प्रदेश सरकार जल्द ही दे सकती है बड़ी सौगात

देहरादून: लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे अनियमित और संविदा कर्मचारियों को प्रदेश सरकार जल्द ही बड़ी सौगात दे सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार स्वतंत्रता दिवस या रक्षा बंधन के अवसर पर कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। खबर ये भी है कि सरकार ने नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि अभी इस बारे में अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि हाल ही में राज्य परियोजना निदेशक ने कर्मचारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।

दरअसल हिमाचल शिक्षक महासंघ की मांग पत्र पर चर्चा के लिए राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा समग्र शिक्षा के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े दो प्रमुख मामले पर सहमति बनी है। वही वोकेशनल शिक्षा के नियमितीकरण को लेकर भी चर्चा की गई है। हिमाचल प्रदेश में वोकेशनल शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग लगातार उठ रही है। जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि वोकेशनल शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए हरियाणा के मॉडल को स्टडी किया जाएगा। इस मॉडल पर विचार विमर्श करने के बाद शिक्षकों के हित में कोई महत्वपूर्ण फैसला निकलकर सामने आ सकता है। जिसका लाभ शिक्षक कर्मचारियों को मिलेगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This