बागी मलखान सिंह कांग्रेस का दामन थामने जा रहे है,प्रियंका गांधी की मौजूदगी में थामेंगे पार्टी का दामन
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब चंद की महीनों का वक्त बाकि है। जिसे लेकर प्रमुख पार्टियों के दिग्गज प्रदेश मे जनता को साधने के लिए लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रहे है। तो वहीं चुनाव से पहले अपनी कई नाराज नेता दूसरे पार्टी के ओर रुख कर रहें है। नेताओं का दलबदल का दौर भी जारी है।
आज ग्वालियर में प्रियंका गांधी चुनावी हुंकार भरने आ रहीं है। इस दौरान बागी मलखान सिंह कांग्रेस का दामन थामने जा रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की आम सभा में मलखान सिंह पहुंचेगे और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे। मलखान सिंह के कांग्रेस ज्वाइन करने से पार्टी को आगामी चुनाव में काफी फायदा मिल सकता है।